दुबई में अचानक सस्ता हुआ सोना! ईरान जंग के बीच क्यों आई भारी गिरावट?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच जहां दुनिया में सोने की कीमतें बढ़ रही हैं वहीं दुबई में सोना भारी डिस्काउंट पर बिक रहा है। आइए आपको बताते हैं जंग के दौरान सोना महंगा होने के बजाए सस्ता क्यों मिल रहा है?

दुनिया भर में सोने के सबसे बड़े बाजार के रूप में मशहूर दुबई (UAE) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक तरफ ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं दुबई के व्यापारियों ने सोने पर भारी डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। यह स्थिति सुनने में अजीब लग सकती है, क्योंकि युद्ध के समय आमतौर पर सोने के दाम बढ़ते हैं, लेकिन दुबई के मामले में इसके पीछे की वजह 'लॉजिस्टिक्स' और 'सप्लाई चेन' का टूटना है। आइए समझते हैं कि आखिर दुबई में सोना सस्ता क्यों मिल रहा है और इसका भारत से क्या कनेक्शन है।

Gold

डिस्काउंट के पीछे की असली वजह

मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण ईरान और उसके आसपास का हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद या खतरनाक घोषित कर दिया गया है। सोना आमतौर पर यात्री विमानों (Passenger Aircraft) के जरिए एक देश से दूसरे देश भेजा जाता है। उड़ानों के रद्द होने या मार्ग बदलने की वजह से सोने की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ गई है। दुबई के ट्रेडर्स के पास सोने का भंडार तो है, लेकिन वे उसे मुख्य ट्रेडिंग हब (जैसे लंदन या न्यूयॉर्क) तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

End of Feed