सोने की कीमतों में लगातार गिरावट, 3 महीने में करीब 20% लुढ़का, आगे कैसी रहेगी चाल?

Gold Price: सोने की कीमतें डॉलर मजबूत होने, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने और ब्याज दर वृद्धि की उम्मीदों से लगातार गिर रही हैं। एक्सपर्ट्स निकट अवधि में उतार-चढ़ाव और लॉन्गटर्म में सुधार की संभावना मानते हैं।

Gold Price : सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट (gold prices falling) देखने को मिल रही है। बुधवार को भी गोल्ड प्राइस में तीसरी लगातार गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, डॉलर का मजबूत होना और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की बढ़ती उम्मीदें बताई जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दबाव में है और निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश से हटता नजर आ रहा है।

gold prices, gold prices falling, gold outlook, US dollar strength, treasury yields, Federal Reserve rate hike

क्यों लुढ़कता जा रहा है सोना

जून में भारी नुकसान, कई सालों का सबसे खराब प्रदर्शन

सोने ने जून महीने में करीब 12% की गिरावट दर्ज की है और यह लगातार चौथे महीने गिरावट की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले अक्टूबर 2008 में सोने में 18.5% की सबसे बड़ी मासिक गिरावट देखी गई थी। मौजूदा स्थिति में सोना तिमाही आधार पर भी गिरावट की ओर है और यह 2013 के बाद सबसे बड़ी तिमाही गिरावट मानी जा रही है। पिछले तीन महीनों में सोना करीब 20% टूट चुका है। वहीं, पिछले छह महीनों में इसमें 8% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, एक साल के आधार पर देखें तो सोना अभी भी करीब 20% ऊपर बना हुआ है।

End of Feed