Gold Price Today 20 Dec 2023: सोना-चांदी के फिर बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में 24, 22, 18 कैरेट का क्या है ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 20, 2023, 05:33 PM IST

Gold Price Today, 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: भारत में सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने शहर का ताजा भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today, 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: सोना-चांदी की कीमतों आज भी बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत 300 रुपए उछलकर 63,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 62,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 800 रुपए बढ़कर 78,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन यह 77,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। नीचे जानिए कैरेट के हिसाब से ताजा भाव-

शहर22 कैरेट (कीमत रुपए में)24 कैरेट (कीमत रुपए में)18 कैरेट (कीमत रुपए में)
चेन्नई58,35063,65047,800
मुंबई57,75063,00047,250
नई दिल्ली 57,90063,10047,370
कोलकाता 57,75063,00047,250
पुणे57,75063,00047,250
अहमदाबाद57,80063,05047,290
जयपुर 57,90063,15047,370
लखनऊ57,90063,15047,370
पटना57,80063,05047,290
नागपुर57,75063,00047,250
चंडीगढ़57,90063,15047,370
सूरत 57,80063,05047,290
भूवनेश्वर57,75063,00047,250

Gold Price Today 20 Dec 2023

सोना और चांदी के भाव में फिर बढ़ोतरी हुई

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:-

शुद्धता19/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम)20/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 999 6208462302
सोना 995 6183662052
सोना 916 5686857069
सोना 750 4656346727
सोना 585 3631936447
चांदी 999 7365273742
वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 112 रुपए बढ़कर 62,588 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 110 रुपए उछलकर 74,934 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों में सोना और चांदी क्रमश: 2,040 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 24.07 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ऊंचे भाव पर थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी के सीनियर एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में तेजी आई क्योंकि व्यापारियों ने शर्त रखी कि केंद्रीय बैंकरों की ऐसी उम्मीदों के बावजूद अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले साल तक ब्याज दरों में कटौती शुरू कर देगा।

End of Feed