Gold-Silver Rate Today, 16 Jan 2023: रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है गोल्ड, आपके शहर में इतनी है कीमत

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 16, 2023, 12:08 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 16 January 2023: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 महीने में पीली धातु 14 फीसदी बढ़ चुकी है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में गोल्ड और सिल्वर की कीमत कितनी है।

Gold and Silver Rate Today, 16 January 2023: सोमवार को भारतीय बाजारों में गोल्ड की कीमत ने एक नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू लिया है। नवंबर 2022 से ही पीली धातु ऊपर की ओर बढ़ रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 फरवरी 2023 को मैच्योर होने वाला सोना महंगा होकर 56,562 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को गोल्ड की कीमत 56,370 रुपये थी। इस तरह आज यह पिछले उच्च स्तर से भी ऊपर चला गया। इसी तरह अगर चांदी की बात करें, तो 3 मार्च को मैच्योर होने वाली चांदी की वायदा कीमत शुरुआती कारोबार में 0.75 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को छू गई।

gold

Gold and Silver Rate Today: रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है गोल्ड, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और आपके शहर में इतनी है कीमत

आर्थिक अनिश्चितताओं और मंदी की आशंकाओं के बीच दोनों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु की कीमत में उछाल आया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट वाला सबसे शुद्ध सोना (24 karat Gold) किस दाम (Gold Price Today) पर मिल रहा है।

End of Feed