Gold-Silver Rate Today 29 Feb 2024: फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 29, 2024, 07:33 PM IST

Today Gold Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 29 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 29 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बदलाव हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुझानों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतें 70 रुपए बढ़कर 62,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी दिन 62,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 200 रुपए चढ़कर 74,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले बंद में यह 73,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,034 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 5 अमेरिकी डॉलर अधिक है। इसके अलावा, चांदी 22.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबार में यह 22.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।

Gold Silver Rate, Gold Silver Price

सोना-चांदी के दाम फिर बढ़े

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)

End of Feed