सोने का भाव आज का 2 दिसंबर 2025: सोना-चांदी के उछाल पर लगा ब्रेक, जानें कैरेट के हिसाब से दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 December 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोना फिर नए रिकॉर्ड बनाने के करीब है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज देश के शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 2 December 2025 : सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन आज गिरावट हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार दोपहर तक 24 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,27,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 174650 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 386 रुपये या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,30,266 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,413 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 3,253 रुपये या 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,78,777 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 14,678 लॉट का कारोबार हुआ। चांदी सोमवार को 8,017 रुपये या 4.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,82,998 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,219.2 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 2.48 प्रतिशत टूटकर 58.47 डॉलर प्रति औंस रहा। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमत भी जानिए।

Gold and Silver Price Today

सोना-चांदी का ताजा दाम जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 128800 रुपये प्रति 10 ग्राम128141 रुपये प्रति 10 ग्राम127593 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 128284 रुपये प्रति 10 ग्राम127628 रुपये प्रति 10 ग्राम127082 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 117981 रुपये प्रति 10 ग्राम117377 रुपये प्रति 10 ग्राम116875 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 96600 रुपये प्रति 10 ग्राम96106 रुपये प्रति 10 ग्राम95695 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 75348 रुपये प्रति 10 ग्राम74963 रुपये प्रति 10 ग्राम74642 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 175180 रुपये प्रति किलोग्राम175423 रुपये प्रति किलोग्राम174650 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के दाम

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 3,040 रुपये उछलकर 1,33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। इस दौरान 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,040 रुपये बढ़कर 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। व्यापारियों ने कहा कि सोना अब अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (99.9 प्रतिशत शुद्धता) और 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (99.5 प्रतिशत शुद्धता) के करीब पहुंच रहा है। सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी लगातार पांचवें दिन ऊपर चढ़ती रही, जो 5,800 रुपये बढ़कर 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 42.29 डॉलर या एक प्रतिशत बढ़कर 4,261.52 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 99.27 रह गया, जिससे सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला। साल की शुरुआत से सोने की कीमत 63.6 प्रतिशत बढ़ गई है। लगातार छठे दिन बढ़ते हुए, हाजिर चांदी दो प्रतिशत बढ़कर वैश्विक बाजारों में 57.85 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। पिछले हफ़्ते चांदी 15.7 प्रतिशत उछली और 2025 में अब तक दोगुनी गई गई।

End of Feed