Gold Price Today 15 Dec 2023: दो दिन में सोना 1280 रुपए चढ़ा, चांदी 3050 रुपए उछली, जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 15, 2023, 05:32 PM IST

Gold Price Today, 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: भारत में सोना और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुआ। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने शहर का ताजा भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today, 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: सोना और चांदी दोनों की कीमतों शुक्रवार को मामूली बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 150 रुपए चढ़कर 63,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन सोना 62,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दो दिन में सोने की कीमत में 1280 रुपए की बढ़ोतरी हुई। चांदी भी 700 रुपए बढ़कर 78,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि पिछले कारोबार में यह 77,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दो दिन में चांदी की कीमत में 3050 रुपए बढ़ोतरी हुई। नीचे जानिए अपने शहर का ताजा भाव

शहर22 कैरेट (कीमत रुपए में)24 कैरेट (कीमत रुपए में)18 कैरेट (कीमत रुपए में)
नई दिल्ली 57,90062,95047,370
कोलकाता 57,75063,00047,250
मुंबई57,75063,00047,250
चेन्नई 58,30063,60047,760
लखनऊ57,90063,15047,370
पटना57,80063,05047,290
गुरुग्राम57,90063,15047,370
गाजियाबाद57,90063,15047,370
नोएडा57,90063,15047,370
पुणे57,75063,00047,250
अहमदाबाद57,80063,05047,290
सूरत57,80063,05047,290
जयपुर57,90063,15047,370
चंडीगढ़ 57,90063,15047,370
भूवनेश्वर57,75063,00047,250

Gold Price Today, today gold rate, today gold price

सोना और चांदी का ताजा भाव (तस्वीर- unsplash)

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद शुक्रवार को दिल्ली बाजार में सोना 150 रुपए की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 27 रुपये की तेजी के साथ 62,481 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा, चांदी का मार्च अनुबंध 112 रुपये बढ़कर 75,188 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

End of Feed