Gold Price Today 13 Dec 2023: सोना लुढ़का, चांदी में भी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड का ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 13, 2023, 06:25 PM IST

Gold Price Today, 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: भारत में सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। आप कैरेट के हिसाब से अपने शहर का ताजा भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: अगर आप सोना और चांदी में निवेश करना चाहते हैं या व्यक्तिगत उपयोग के लिए सोने या के गहने खरीदना चाहते हैं तो अपनी खरीदारी पहले यहां यहां जान लीजिए सोने का ताजा भाव। भारत में 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने की नवीनतम कीमतें यहां जानें भारत में आज सोने की कीमत 24 कैरेट के लिए 61,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के लिए 56,060 रुपए रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतें 80 रुपए गिरकर 61820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। कीमती धातु अपने पिछले बंद भाव में 61,900 रुपए पर बंद हुई थी। चांदी भी 700 रुपए टूटकर 75,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,981 डॉलर प्रति औंस और 22.70 डॉलर प्रति औंस पर थे। कॉमेक्स पर हाजिर सोना 1,981 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो विदेशी बाजारों में पिछले बंद भाव से 8 अमेरिकी डॉलर कम है। नीचे जानिए अपने शहर का ताजा भाव।

शहर22 कैरेट (कीमत रुपए में)24 कैरेट (कीमत रुपए में)18 कैरेट (कीमत रुपए में)
चेन्नई57,000 62,18046,690
मुंबई56,65061,80046,350
नई दिल्ली 56,80061,95046,470
कोलकाता 56,65061,80046,350
अहमदाबाद 56,70061,85046,390
जयपुर 56,80061,95046,470
लखनऊ56,80061,95046,470
गुरुग्राम 56,80061,95046,470
गाजियाबाद 56,80061,95046,470
नोएडा56,80061,95046,470
पटना56,70061,85046,390
चंडीगढ़ 56,80061,95046,470
कानपुर 56,80061,95046,470
भोपाल56,70061,85046,390
आगरा56,80061,95046,470

Gold Price Today,  today gold rate, today gold price

जानिए आज क्या है सोना और चांदी का ताजा भाव

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 52 रुपए की गिरावट के साथ 61,129 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2024 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 52 रुपये यानी 0.08% की गिरावट के साथ 61,129 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,718 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.04% की तेजी के साथ 1,993.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।

End of Feed