2 लाख रुपये तक पहुंचेगा सोने का भाव! जानिए कब तक

Gold price 2030: देश में सोने की मांग हमेशा अधिक रही है, जो इसे सांस्कृतिक और निवेश दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बनाता है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 2030 तक सोने की कीमत 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। 22 सितंबर 2025 तक दिल्ली में सोने की कीमत 1,16,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो तेजी जारी रहने का संकेत है।

Gold price 2030 : देश में सोने की मांग हमेशा से रही है। सोना सिर्फ एक कीमती धातु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और निवेश का अहम हिस्सा भी है। हाल ही में कई एक्सपर्ट्स ने कहा है कि 2030 तक सोने का भाव 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ऐसा क्यों हो सकता है और सोने में तेजी क्यों जारी रहेगी।

Gold price 2030

सोने का भाव बोलेगा बड़ा धमाका (तस्वीर-pti)

अभी इतनी है सोने की कीमत

सोने की कीमत में लगातार तेजी बरकरार है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 22 सितंबर 2025 तक दिल्ली में सोने की कीमतें बढ़कर 116200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बढ़कर 115650 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। चालू कैलेंडर वर्ष में कीमती धातु की कीमतों में 37250 रुपये प्रति 10 ग्राम या 47.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह 31 दिसंबर, 2024 को 78950 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

End of Feed