Gold-Silver Price : सोना और चांदी में पहले कौन बनेगा लखटकिया, जानिए क्या है रेट

Gold-Silver Price : जिस तरह से सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। लगता है जल्द हमें सोना 1 लाख रुपए प्रति 10 के भाव से खरीदना पड़ेगा। चांदी तो लाख रुपए किलो के करीब पहुंचती जा रही है। आइए जानते हैं दोनों में से पहले कौन लखटकिया होगा।

Gold-Silver Price : कुछ वर्षों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। सोने के दाम बढ़ते-बढ़ते 75000 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था और फिलहाल इसकी कीमत इसी के आस-पास ऊपर नीचे हो रही है। लेकिन ट्रेंड ऊपर की ओर बना हुआ है। वहीं चांदी लगातार नया रिकॉर्ड बना रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दो दिन पहले चांदी 97000 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई थी। जबकि सोना 73 हजार प्रति 10 ग्राम के आस-पास थी। अब सवाल उठता है कि सोना और चांदी में पहले कौन लखटकिया हो जाएगा।

Gold price, silver price

लगातार बढ़ते जा रहे हैं सोना और चांदी के भाव (तस्वीर-Canva)

1 लाख तक पहले कौन पहुंचेगा- सोना या चांदी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक 29 मई को चांदी अपनी नई रिकॉर्ड ऊंचाई 97,100 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई थी। फिर 30 मई को चांदी की कीमत 1100 रुपए की गिरावट आई और 96000 रुपये प्रति किलो रह गई। इस बीच सोने का भाव 350 रुपये गिरकर 72850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले दिन सोना 73200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ओवरऑल सोना और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। लेकिन इतना तय है जो ट्रेंड दिख रहा है उससे पता चलता है कि चांदी पहले 1 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाएगी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों का ट्रेंड भी लगातार ऊपर ही जा रहा है। इसके मुताबिक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 72254 रुपए है जबकि एक किलो चांदी की कीमत 91793 रुपए किलो है।

End of Feed