2026 में Gold 30% और Silver 54% सस्ती, लेकिन इतिहास की यह सबसे बड़ी गिरावट नहीं, क्या अभी और टूटेगा?

इस साल अब तक सोना 30% और चांदी 54% सस्ती, लेकिन इतिहास की यह सबसे बड़ी गिरावट नहीं, क्या अभी और टूटेगा?

सोने और चांदी में इस साल अब तक बड़ी गिरावट आई है। DSP Netra के जुलाई 2026 के एडिशन के अनुसार, हाल के महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से गिरावट (करेक्शन) देखी गई है, लेकिन पुराने डेटा से पता चलता है कि कीमती धातुओं में पहले आए कई 'बेयर फेज' (गिरावट के दौर) की तुलना में मौजूदा गिरावट अभी भी कम है। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने और चांदी में अभी तक सबसे कम गिरावट है। इससे संकेत मिल रहा है कि अभी और गिरावट आ सकती है।

Gold Price Prediction

सोने और चांदी में अभी और गिरावट संभव

यह रिपोर्ट 1970 के दशक से सोने और चांदी की कीमतों में आई हर बड़ी गिरावट की तुलना करती है। इसमें हर पीक (सबसे ऊंचे स्तर) से पहले आई तेजी, उसके बाद की गिरावट, एक मजबूत निचले स्तर (ड्युरेबल बॉटम) तक पहुंचने में लगा समय और पुराने रिकॉर्ड स्तर तक वापस पहुंचने में लगने वाले समय का विश्लेषण किया गया है। सोने में मौजूदा गिरावट लगभग 30% है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 में सोने की कीमत $5,602 प्रति औंस के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। तब से, यह $3,942 प्रति औंस के निचले स्तर पर आ गई है, जो कुल मिलाकर लगभग 30% की गिरावट को दर्शाता है।

End of Feed