Gold-Silver Rate Today, 27 Dec 2022: महंगा हुआ सोना, चांदी में भी जबर्दस्त उछाल

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 05:50 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 27 December 2022: जानिए 27 दिसंबर को भारत में गोल्ड और सिल्वर की कीमत कितनी है और विदेश में इन कीमती धातुओं का दाम क्या है।

Gold and Silver Rate Today, 27 December 2022: मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया कमजोर हुआ है। इस बीच देश में गोल्ड की कीमत बढ़ गई। वहीं सिल्वर के दाम में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु में तेजी के बीच 27 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु की कीमत 173 रुपये बढ़कर 55,074 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं पिछले कारोबार में, यानी सोमवार को गोल्ड 54,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

gold

Gold and Silver Rate Today: महंगा हुआ सोना, चांदी में भी जबर्दस्त उछाल

चांदी की इतनी है कीमत

सिल्वर (Silver Price Today) की बात करें, तो आज इसमें 926 रुपये की जबर्दस्त तेजी आई है और इसका दाम 70,205 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,807.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था, जबकि चांदी की कीमत 24.19 डॉलर प्रति औंस थी।

End of Feed