Gold and Silver Rate Today, 25 October 2022: अमेरिकी डॉलर में गिरावट के बाद मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा 0.08 फीसदी या 42 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50,622 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी की बात करें, तो इसकी वायदा कीमत 0.23 फीसदी या 132 रुपये की तेजी के साथ 57,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर पर लिए जाने वाले फैसले का इंतजार है।
Gold and Silver Rate Today: दिवाली के अगले ही दिन महंगा हुआ सोना
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,062 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55,555 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। सोने की हाजिर कीमतों में पिछले दो सप्ताह में 1,700 रुपये से अधिक की गिरावट आई है, जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान हाजिर बाजार में चांदी लगभग 5,300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
#GlobalMarkets | देखें ग्लोबल कमोडिटीज का हाल👇#OilPrices #BrentCrude #Crude #Commodities t.co/Z2B68tdyg5
— ANI (@ANI) Oct 25, 2022
डॉलर के मुकाबले बढ़ा रुपया
डोमेस्टिक स्टॉक मार्केट में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 26 पैसे बढ़कर 82.62 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 82.71 के स्तर पर खुला था। मालूम हो कि सोमवार को दिवाली के अवसर पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।
ग्लोबल मार्केट में इतनी है कीमती धातुओं की कीमत
ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो आज सोना सस्ता हुआ है और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 0.13 फीसदी नीचे 1654 डॉलर पर आ गया, वहीं चांदी 0.65 फीसदी चढ़कर 19.19 डॉलर पर आ गई। चांदी के अलावा सभी कीमती धातुएं सस्ती हुई। जिंक 1.21 फीसदी नीचे 2928 डॉलर, एल्युमिनियम 0.16 फीसदी नीचे 2206 डॉलर और कॉपर 1.27 फीसदी नीचे 343 डॉलर पर पहुंच गया।
