Gold and Silver Rate Today, 19 December 2022: सोमवार को डोमेस्टिक मार्केट में सोने की कीमत तेजी के साथ कारोबार कर रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना बढ़त पर कारोबार कर रहा है। सोने के साथ ही सिल्वर की कीमत में भी तेजी है। सिर्फ डोमेस्टिक मार्केट में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर महंगा हुआ है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.21 फीसदी यानी 115 रुपये बढ़कर 54,415 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी वायदा 0.39 फीसदी यानी 261 रुपये महंगी होकर 67,911 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Gold and Silver Rate Today: ग्लोबल और डोमेस्टिक मार्केट में महंगा हो गया है सोना-चांदी
पिछले सत्र में इतनी थी कीमत
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 53,998 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 66,065 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
मालूम हो कि सोने की हाजिर कीमत लगातार दो सत्रों से 54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे बनी हुई है। वहीं चांदी तीन सत्रों के बाद 67,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई है।
वैश्विक बाजार में महंगी हुई सभी धातुएं
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,794.60 डॉलर प्रति औंस था। अमेरिकी सोना वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 1,804.00 डॉलर पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर 0.3 फीसदी भपर 23.29 डॉलर, प्लैटिनम 0.5 फीसदी बढ़कर 996.36 डॉलर और पैलेडियम 0.7 फीसदी उछलकर 1,726.20 डॉलर पर पहुंच गया।
आज से खुली सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) 2022-23 का निर्गम आज यानी 19 दिसंबर 2022 से पांच दिनों के लिए खुल गया है। आप इसमें 23 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। इस निर्गम के तहत 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 5,409 रुपये है। इसकी चौथी सीरीज 6 मार्च 2023 से शुरू होकर 10 मार्च 2023 तक चलेगी। अगर आप भी ब्याज का मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इसमें निवेश कर सकते हैं।
