Gold-Silver Rate Today, 16 March 2023: सोने में 380 रुपये की तेजी, चांदी में गिरावट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2023, 08:36 PM IST

Gold and Silver Rate Today, 16 March 2023: हस्पतिवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आई क्योंकि स्विट्जरलैंड की वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुइस ने दुनिया भर में बैंक संकट की चिंता को फिर से बढ़ा दिया और निवेशकों ने सुरक्षित-निवेश के विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख किया।

Gold and Silver Rate Today, 16 March 2023: ग्लोबल बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का असर, घरेलू बाजार पर दिखा है। गुरूवार को सोने की कीमतों में तेजी रही। गुरुवार को सोना की कीमतों में 380 रुपये की तेजी रही। और सोने का भाव 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। चांदी 90 रुपये की गिरावट के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

gold jwellery

16 मार्च को सोने का भाव

विदेशी बाजारों में कैसा हाल

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 380 रुपये की तेजी के साथ 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,922 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव 21.61 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

End of Feed