Gold-Silver Rate Today 28 July 2024: 5000 रु सस्ता हुआ सोना, अब बढ़ सकते हैं दाम, लॉन्ग टर्म निवेशक गिरावट का उठाएं फायदा

Silver vs Gold Price Today: कस्टम ड्यूटी में कटौती की मांग लंबे समय से थी। भारत सरकार दशकों से सोने के आयात पर अंकुश लगाने के लिए कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी कर रही है। सोने का अधिक आयात चालू खाता घाटे को बढ़ाने का एक प्रमुख कारण था।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने के दाम घटे
  • शॉर्ट टर्म में होगी रिकवरी
  • कई फैक्टरों पर रखें नजर

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 July 2024: बीते मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया। सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया। इस ऐलान के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। बजट से एक दिन पहले सोमवार को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के रेट 73218 रु पर बंद हुए थे, जो शुक्रवार को 68131 रु पर बंद हुए। यानी बजट वाले दिन से शुक्रवार तक सोने के रेट 5087 रु कम हो चुके हैं। वहीं इन्हीं दिनों में चांदी के रेट 88196 रु प्रति किलो से 81271 रु पर आ गए। यानी 6925 रु की गिरावट। शॉर्ट टर्म में सोने के दामों कैसा रुख देखने को मिल सकता है, आगे जानिए।

Silver vs Gold price Today In India

5000 रु सस्ता हुआ सोना

ये भी पढ़ें -

End of Feed