Gold-Silver Rate Today 25 September 2024: रिकॉर्ड हाई पर सोना, 75000 रु के ऊपर पहुंचे रेट, चांदी 90000 के पार, यहां जानें अपने शहर के रेट

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 September 2024: ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लगातार महंगा हो रहा सोना
  • 75000 रु के ऊपर पहुंचा गोल्ड
  • 90000 के ऊपर पहुंची चांदी

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का): बुधवार को फिर से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई और पहली बार इसके रेट 75000 के ऊपर पहुंच गए हैं। जबकि चांदी के रेट भी ऊपर चढ़े हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को सोने का रेट बढ़कर 75260 रुपये पर पहुंच गया और चांदी का रेट उछलकर 90324 रुपए/किलो पर पहुंच गया।

Silver vs Gold price Today In India

सोने के रेट बढ़े

वहीं बुधवार को एमसीएक्स पर भी सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली, जिसकी वजह अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में उछाल है। अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत 76,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं शाम के रेट की बात करें तो सोने का रेट 75248 रुपये और चांदी का रेट 90730 रुपए/किलो है। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और चीन में ब्याज दरों में कटौती की वजह से यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। आगे जानिए अपने शहर के सोना-चांदी के ताजा रेट।

End of Feed