Gold-Silver Rate Today 24 July 2024: और गिरे सोने के रेट, 69 हजार के आए करीब, जानें अपने शहर के आज के रेट

Silver vs Gold Price Today: सोने के रेट 70000 रु के नीचे आ गए हैं। मंगलवार को पेश किए गए बजट में सोने-चांदी पर कस्मट ड्यूटी घटाई गई है, जिसके नतीजे में सोने और चांदी के रेट घटे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने-चांदी पर घटी कस्टम ड्यूटी
  • घटे सोने और चांदी के रेट
  • आगे और गिरावट की संभावना

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 July 2024: सोना खरीदने वालों को बजट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10% से घटाकर 5% कर दिया। इसके अलावा एग्री सेस 5% से घटाकर 1% कर दिया गया है। इस तरह कुल कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से घटकर 6 फीसदी रह गई है। जानकार मान रहे हैं कि सरकार के इस कदम आने वाले समय में सोने की कीमतों में कमी आएगी, जिसकी झलक बजट वाले दिन दिख गई है। जो सोना 74-75 हजार रु पर चल रहा था, वो बजट वाले दिन मंगलवार को 70000 रु के नीचे आ गया। गोल्ड पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को भी 12.5% तक घटाया दिया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को सोने के दाम 73218 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3616 रु घटकर 69602 रु पर आ गए। वहीं चांदी का रेट 88196 रु के मुकाबले 3277 रु गिरकर 84919 रु पर आ गया। वहीं बुधवार को सोने का रेट और गिरकर 69194 रु और चांदी का रेट 84897 रु पर आ गया। वहीं शाम के रेट की बात करें तो सोने का रेट 69151 प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 84862 रुपए/किलो रहा। आगे जानिए अपने शहर के सोना-चांदी के ताजा रेट।

Silver vs Gold price Today In India

सोने-चांदी के दाम 24 जुलाई

ये भी पढ़ें -

आज का सोने-चांदी का भाव

End of Feed