Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 22nd April 2024: सोना और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया। लेकिन सोमवार को बाजार ओपन होते ही दोनों की कीमतों गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 20 कैरेट का सोना 529 रुपए घटकर 72875 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी 1299 रुपए घटकर 81554 रुपए किलो हो गई। शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। दिल्ली में सोना 74100 रुपए के ताजा सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चांदी की कीमत भी बढ़कर 86600 रुपए प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई थी।
सोना और चांदी का ताजा भाव
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 73404 रुपए | 73161 रुपए | 72875 रुपए |
| सोना 995 | 73110 रुपए | 72868 रुपए | 72583 रुपए |
| सोना 916 | 67238 रुपए | 67016 रुपए | 66754 रुपए |
| सोना 750 | 55053 रुपए | 54871 रुपए | 54656 रुपए |
| सोना 585 | 42941 रुपए | 42799 रुपए | 42632 रुपए |
| चांदी 999 | 82853 रुपए किलो | 81939 रुपए किलो | 81554 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 68,840 | 75,100 | 56,320 |
| मुंबई | 68,040 | 74,230 | 55,670 |
| दिल्ली | 68,200 | 74,380 | 55,800 |
| कोलकाता | 68,040 | 74,230 | 55,670 |
| पटना | 68,100 | 74,280 | 55,720 |
| लखनऊ | 68,200 | 74,380 | 55,800 |
| अयोध्या | 68,200 | 74,380 | 55,800 |
| गाजियाबाद | 68,200 | 74,380 | 55,800 |
| नोएडा | 68,200 | 74,380 | 55,800 |
| गुरुग्राम | 68,200 | 74,380 | 55,800 |
| अहमदाबाद | 68,100 | 74,280 | 55,720 |
| जयपुर | 68,200 | 74,380 | 55,800 |
| चंडीगढ़ | 68,200 | 74,380 | 55,800 |
| भूवनेश्वर | 68,040 | 74,230 | 55,670 |
सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट
मुनाफावसूली होने के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 23 रुपये की गिरावट के साथ 72,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 23 रुपए यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,660 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 21,237 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने के बीच सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,400.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 106 रुपए की गिरावट के साथ 83,167 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 106 रुपए यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,167 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 23,048 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.20 प्रतिशत की हानि के साथ 28.61 डॉलर प्रति औंस रह गई।
