Gold-Silver Price Today 19th April 2024: सोने और चांदी फिर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 19, 2024, 07:08 PM IST

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 19th April 2024: लगातार रोज नए रिकॉर्ड बनाने के बाद सोना की कीमतों में गिरावट हुई। चांदी की कीमत भी लुढ़की। लेकिन सोना फिर अपना रंग दिखाया और दोनों नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुुंच गईं। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 19th April 2024: सोना ने फिर अपना रंग दिखाया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोना 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चला गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि दिल्ली में सोना 400 रुपये की तेजी के साथ 74,100 रुपये के ताजा सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 86,600 रुपये प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई।अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,390 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 15 डॉलर ऊंचा है। चांदी बढ़कर 28.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले दिन यह 28.25 डॉलर प्रति औंस पर रही थी। उधर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 73 रुपए घटकर 73404 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 474 रुपए गिरकर 82853 रुपए किलो हो गई।

Gold Silver Rate, Gold Silver Price, gold rate

जानिए सोना और चांदी का ताजा भाव

सोने-चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

End of Feed