Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 1 July 2024: महीने के पहले दिन यानी 1 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सोने के रेट आज पिछले बंद 71835 रुपये के मुकाबले 71626 रुपये पहुंच गए हैं और चांदी के रेट 88000 रुपए/किलो पिछले बंद के मुकाबले 87554 रुपए/किलो पर पहुंच गए हैं। आगे जानिए अपने शहर के सोना-चांदी के ताजा रेट।
1 जुलाई को सोना-चांदी के रेट।
ये भी पढ़ें - किस बर्गर-पिज्जा बेचने वाली कंपनी के शेयर में बनेगा पैसा, किसके स्टॉक्स बेचकर निकलें, जानिए ब्रोकरेज फर्म की राय
आज का सोने-चांदी का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 999 | 71835 | 71626 | |
| सोना 995 | 71547 | 71339 | |
| सोना 916 | 65801 | 65609 | |
| सोना 750 | 53876 | 53720 | |
| सोना 585 | 42024 | 41902 | |
| चांदी 999 | 88000 रुपए/किलो | 87554 रुपए/किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 1 ग्राम)
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।आज का चांदी का भाव
सोमवार को चांदी का भाव 87554 रुपए/किलो पर है।
आपका सोना कितना शुद्ध है यह जानें
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
