Gold and Silver Price Today:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख का असर दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों पर दिखा है। सोमवार को सोना 640 रुपये टूट गया, जबकि चांदी में 700 रुपये गिरावट आई है। बाजार पर अमेरिकी बैंकिंग क्राइसिस कम होने का असर दिखा है। सोमवार को ही सिलिकॉन वैली बैंक को सिटीजन फर्स्ट बैंक खरीदने की खबर भी आई। जिसका असर आने वाले दिनों सोने और चांदी की कमजोर मांग में दिख सकता है। दिल्ली में सोने की कीमत 59,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 70,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसा हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोर होकर 1,970 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस रह गया। सोमवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोमवार को दिल्ली में चांदी 700 रुपए गिरावट के साथ 70,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि पिछले कारोबारी दिन में चांदी 70,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जबकि सोने का कीमत 640 रुपये की गिरावट के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन या शुक्रवार को सोना 59,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
वायदा कारोबार में गिरावट
हाजिर बाजार में सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 303 रुपये घटकर 58,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई ।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले एग्रीमेंट की कीमतें 303 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 5,859 लॉट का कारोबार हुआ।बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,988.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।
