Go First Insolvency: गो फर्स्ट को खरीदने की होड़, स्पाइसजेट से शारजाह की स्काई वन तक की नजर

Go First May Get Buyers: गो फर्स्ट को खरीदने में तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इनमें शारजाह की एविएशन कंपनी स्काई वन, अफ्रीका की सैफ्रिक इन्वेस्टमेंट्स और भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गो फर्स्ट को खरीदने में 3 कंपनियों ने रुचि दिखाई
  • लिस्ट में स्पाइसजेट भी शामिल
  • दो विदेशी कंपनियों लगा सकती हैं दांव

Go First May Get Buyers: गो फर्स्ट (Go First) दिवालिया हो गई है और अब देश-विदेश की तीन कंपनियों ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई है। इनमें शारजाह की एविएशन कंपनी स्काई वन (Sky One), अफ्रीका की सैफ्रिक इन्वेस्टमेंट्स (Safrik Investments) और भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) शामिल हैं। एविएशन सेक्टर में विशेषज्ञता वाली एयरलाइन स्पाइसजेट को गो फर्स्ट का एक सीरियस दावेदार माना जा सकता है। मगर समस्या ये है कि एयरलाइन अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है और फंड जुटाने की तैयारी में है। एयरलाइन का प्लान इक्विटी के जरिए 2250 करोड़ रु जुटाने का है।

लिक्विडेशन की थी तैयारी

तीनों कंपनियों ने दिवालिया एयरलाइन गो फर्स्ट को खरीदने में रुचि दिखाई है। बता दें कि गो फर्स्ट के कर्जदाता इसके लिक्विडेशन (संपत्ति की बिक्री) की तैयारी कर रहे थे, क्योंकि एयरलाइन को खरीदने के लिए प्रस्ताव पेश करने की डेडलाइन तक किसी कंपनी ने इसे खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।

End of Feed