Go Digit IPO Listing Date and Time: गो डिजिट इंश्योरेंस लिमिटेड के आईपीओ का अलॉटमेंट हो चुका है। इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15 मई से 17 मई के बीच खुला था। बेंगलुरु स्थित इंश्योरटेक स्टार्टअप के आईपीओ को 9.60 गुना सब्सक्राइब किया गया। गो डिजिट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी निवेश ((Virat Anushka Investment in Go Digit) किया है। दोनों ने कंपनी में 2 करोड़ रुपये के लगभग 2.66 लाख शेयर खरीदे हैं। शेयर अलॉटमेंट के बाद अब 23 मई को गो डिजिट की लिस्टिंग होगी। आगे जानिए कैसे चेक करें शेयर अलॉटमेंट स्टेटस और कितना है इसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।
गो डिजिट के आईपीओ का जीएमपी
ये भी पढ़ें -
बढ़ गया गो डिजिट आईपीओ का GMP (Go Digit GMP Increased)
आईपीओ वॉच के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले गो डिजिट इंश्योरेंस का जीएमपी 45-50 रु पर चल रहा था। फिर ये घटकर 9 रु पर आ गया था। अब ये फिर से चढ़कर 20-25 रु के करीब आ गया है। शेयर की लिस्टिंग 23 मई को होगी, तब तक इसका जीएमपी और घट-बढ़ सकता है।
ऐसे चेक करें Go Digit IPO अलॉटमेंट स्टेटस
- लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर जाएं
- ड्रॉपडाउन मेनू से गो डिजिट आईपीओ चुनें
- अलॉटमेंट पूरा होने पर नाम ड्रॉपडाउन मेनू में दिखाई देगा
- अब, अपना पैन कार्ड नंबर, ऐप्लिकेशन नंबर, डीपी/क्लाइंट आईडी नंबर या IFSC दर्ज करें
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
- फिर आपको स्क्रीन पर गो डिजिट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
