कच्चे तेल ने बिगाड़ा बजट, 95 देशों में महंगा हुआ Petrol; भारत में कब तक?

Global Petrol Price Surge: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार मचा दिया है। आंकड़ों के अनुसार, वियतनाम में पेट्रोल की कीमत को लेकर करीब 50% और लाओस में 33% तक का बड़ा उछाल देखा गया है। अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी कीमतें 20% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं।

Global Petrol Price Surge: 2026 के फरवरी अंत में ईरान पर संयुक्त रूप से अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ग्लोबल एनर्जी मार्केट में भारी उथल‑पुथल आई है। युद्ध के प्रभाव से अब तक कम से कम 95 देशों ने पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की है, जिससे न केवल वाहनों के ईंधन का खर्च बढ़ा है बल्कि रोजमर्रा की जीवन लागत पर भी दबाव बढ़ा है।

Petrol Price Surge

95 देशों में बढ़े पेट्रोल के दाम (Photo: iStock)

भारत में क्या है स्थिति

एनर्जी एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह से कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर के पार पहुंच गया है, इसे देखते हुए भारत में भी लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर नहीं रह सकेंगी। सरकार को कीमत में बढ़ोतरी का फैसला देर-सबेर लेना पड़ सकता है।

End of Feed