Global Markets Today 13- May-2026: वैश्विक बाजार में हड़कंप! 110 के करीब क्रूड, US से भारत तक महंगाई की मार, Gift Nifty सपाट

Global Markets Today 13 May 2026 (आज वैश्विक बाजार): क्रूड लगातार 105 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच है। वहीं, मंगलवार को अमेरिका से भारत तक महंगाई के आंकड़ों ने निवेशकों के सेंटिमेट्स को झटका दिया है। Gift Nifty फिलहाल सपाट है।

Global Market Today 13-May-2026 (आज वैश्विक बाजार) : ग्लोबल बाजारों में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खासतौर पर मंगलवार को भारत और अमेरिका में महंगाई के आंकड़े सामने आए। पहले से ही क्रूड ऑयल के दाम निवेशकों के सेंटिमेंट्स को कमजोर कर रहे हैं। वहीं, अब महंगाई के आंकड़ों ने भी झटका दिया है। क्रूड लगातार 105 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच बना हुआ है।

अमेरिकी बाजारों में दबाव बढ़ा

अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। Nasdaq में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। टेक शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार दबाव में रहे। Nasdaq 0.71% टूटकर 26,088.20 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 में 0.16% की गिरावट रही।

End of Feed