बेटी की मोबाइल गेम की लत से अकाउंट से उड़े 52 लाख रुपये, मां के अकाउंट में बचे सिर्फ 5 रुपये

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 9, 2023, 07:04 PM IST

Gaming Addiction: चीन में एक 13 साल की लड़की ने अपने परिवार की बचत का 449,500 युआन (करीब 52,19,809 रुपये) ऑनलाइन मोबाइल गेम्स पर खर्च कर दिया। उसने यह पैसा 4 महीने के दौरान खर्च किया।

Gaming Addiction: चीन में एक 13 साल की लड़की ने अपने परिवार की बचत का 449,500 युआन (करीब 52,19,809 रुपये) ऑनलाइन मोबाइल गेम्स पर खर्च कर दिया। उसने यह पैसा 4 महीने के दौरान खर्च किया। उसके जाने के बाद बचत खाते में 0.5 युआन (लगभग 5 रुपये) बचे थे। लड़की ने यह बात खुद कबूल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब 13 वर्षीय लड़की की स्कूल टीचर ने उसकी मां को बताया कि वह अपने फोन पर काफी समय बिता रही है। उसकी माँ ने तब उस खाते पर ध्यान दिया जो उनकी बेटी इस्तेमाल कर रही थी जिसे चेक करने के बाद वह दंग रह गई।

Gaming Addiction

10 दोस्तों के लिए खरीदा गेम

10 दोस्तों के लिए खरीदा गेम

मां ने पाया कि खाते में सिर्फ 0.5 युआन (करीब 5 रुपये) बचे थे। बैंक स्टेटमेंट्स से पता चला कि अधिकांश पैसा मोबाइल गेम्स पर खर्च किया गया था। 13 वर्षीय लड़की ने खुलासा किया कि उसने गेम खरीदने पर 120,000 युआन (लगभग 13,93,000 रुपये) खर्च किए थे; इन-गेम खरीदारी पर 210,000 युआन (लगभग 24,39,000 रुपये) और उसके कम से कम 10 दोस्तों के लिए गेम खरीदने पर 100,000 युआन (लगभग 11,61,000 रुपये) खर्च किए।

End of Feed