Gensol Engineering Shares: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर में उछाल, गिरावट के बाद 5% की रिकवरी

Gensol Engineering Shares: पिछले एक हफ्ते से Gensol Engineering के शेयर भारी गिरावट में थे, लेकिन शुक्रवार को निवेशकों को राहत मिली। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के इस्तीफे के बाद शेयरों में 5% की तेजी दर्ज की गई।

Gensol Engineering Shares: जेनसॉल इंजीनियरिंग Gensol Engineering Ltd. के शेयरों में शुक्रवार को 5% से अधिक की रिकवरी देखी गई, जबकि बीते तीन दिनों में कंपनी के शेयरों में 40% की गिरावट आई थी। यह गिरावट मुख्य रूप से CARE Ratings द्वारा कंपनी की रेटिंग घटाने के कारण हुई थी, जिसका कारण टर्म लोन भुगतान में देरी बताया गया।

Gensol Engineering

शुक्रवार को 5% से अधिक की रिकवरी देखी गई।

रेटिंग में गिरावट और निवेशकों की चिंता

CARE Ratings ने Gensol Engineering के लॉन्ग-टर्म बैंक फैसिलिटीज की रेटिंग को CARE D में डाउनग्रेड कर दिया, जो पहले CARE BB+; Stable थी। वहीं, शॉर्ट-टर्म बैंक फैसिलिटीज की रेटिंग CARE A4+ दी गई। इस रेटिंग कटौती के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई, जिससे शेयर लगातार गिरते रहे।

End of Feed