बिजनेस

Ashish Kacholia portfolio: प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, इस केमिकल स्टॉक्स में दिखा उछाल, क्या आपके पास है?

फिनोटेक्स केमिकल (Fineotex Chemical) के शेयरों में शुक्रवार को 2% से अधिक की तेजी आई, जब प्रमोटर संजय टिबरेवाला ने कंपनी के 20,000 अतिरिक्त शेयर खरीदे। यह शेयर पिछले छह महीनों में 34% तक गिर चुका था, लेकिन लंबे समय में इसने 1,043% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल यह स्टॉक क्या आपके पास है?

Image

आशीष कचोलिया के पास 2.7% हिस्सेदारी, निवेश ₹74.8 करोड़।

Photo : Times Now Digital

Fineotex Chemical Share Price: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल फिनोटेक्स के शेयरों में शुक्रवार को उछाल देखने को मिला। बीएसई पर स्टॉक 2.6% बढ़कर ₹244.45 तक पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के प्रमोटर संजय टिबरेवाला द्वारा 20,000 अतिरिक्त शेयर खरीदने के बाद आई। इस डील की कुल कीमत ₹41.31 लाख रही। संजय टिबरेवाला की पहले कंपनी में 3% हिस्सेदारी थी, जो इस खरीदारी के बाद बढ़कर 3.02% हो गई। दिसंबर 2024 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 62.86% थी, जबकि बाकी 37.14% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास थी।

आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास Fineotex Chemical के 31,35,568 शेयर हैं, जो कंपनी में 2.7% हिस्सेदारी के बराबर हैं। उनकी कुल निवेश राशि ₹74.8 करोड़ है।

Fineotex Chemical के स्टॉक का प्रदर्शन

1 महीने में शेयर 16% गिरावट देखने को मिली। यह 6 महीनों में 34% की गिर चुका है। वहीं 1 साल में इसमें 39% की गिरावट देखने को मिली है। 5 साल में इसने 1,043% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। शुक्रवार दोपहर 12:05 बजे, Fineotex Chemical का शेयर बीएसई पर ₹239.75 पर ट्रेड कर रहा था, जो 0.65% की बढ़त दर्शाता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article