अडानी को धारावी से क्यो हैं प्यार,सुनाया पुराना किस्सा,बोले- अब स्लमडॉग नहीं करोड़पति होंगे पैदा

Gautam Adani On Dharavi Redevelopment:अडानी ने अपनी चिट्ठी में बताया है कि धारावी से उनका 70 के दशक से कनेक्शन है। धारावी से उनका पहला वास्ता 70 के दशक के अंत में हुआ। जब वह देश के तमाम युवाओं की तरह जीवन में कुछ कर गुजरने का सपना लेकर मुंबई पहुंचे थे।

Gautam Adani On Dharavi Redevelopment:अरबपति गौतम अडानी दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती के कायाकल्प करने जा रहे हैं। उन्होंने मुंबई की धारावी को नई पहचान देने की बात कही है। अडानी का दावा है कि आने वाले समय में मुंबई की धारावी से स्लमडॉग नहीं करोड़पति (Millionaires) पैदा होंगे। असल में नवंबर 2022 में अडानी ग्रुप को धारावी के रिवडेवलपमेंट का कांट्रैक्ट मिला है। और उन्होंने इसे हासिल करने के लिए 5069 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। जो कि दूसरे नंबर पर बोली लगाने वाली कंपनी DLF से करीब डबल कीमत थी। ऐसे में सवाल उठता है गौतम अडानी धारावी को लेकर क्यों भावुक हैं और उसका उनसे क्या कनेक्शन है। तो इस रिश्ते पर से खुद गौतम अडानी ने परदा उठाया है। उन्होंने एक चिट्ठी के जरिए यह बताने की कोशिश की है क्यों धारावी उनके बेहद करीब है।

gautam adani on dharavi

50 साल पुराना नाता

अडानी ने अपनी चिट्ठी में बताया है कि धारावी से उनका 70 के दशक से कनेक्शन है। धारावी से उनका पहला वास्ता 70 के दशक के अंत में हुआ। जब वह देश के तमाम युवाओं की तरह जीवन में कुछ कर गुजरने का सपना लेकर मुंबई पहुंचे थे। उनका सपना हीरों के कारोबार में कुछ बड़ा करने का था। अडानी का शुरूआती समय धारावी में बीता। वह धारावी की चुनौतियों के बारे में लिखते हैं कि वहां इंसानों की भीड़ घोर अमानवीय और प्रतिकूल परिस्थितियों में रहते हुए अपने सपनों को जिन्दा रखती है और उसके लिए बिना थके संघर्ष करती है। वह लिखते हैं कि धारावी एक सागर था, जिसमें देशभर की विविध मान्यताएं, संस्कृतियां और भाषाएं मिलकर एक हो जाती थीं। यहां के लोगों को साफ-सफाई, शुद्ध पानी और स्वच्छ हवा कब मिलेगी, इसका उत्तर दशकों से इंतजार कर रहा है।

End of Feed