गौतम अडानी ने युवाओं दिए टिप्स, कैसे बनेगा भविष्य?

Gautam Adani IIM Lucknow speech: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने युवाओं से पारंपरिक सोच से आगे बढ़ने और जोखिम लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य उनका होगा जो संभावनाओं को अधिकतम करते हैं। आईआईएम लखनऊ में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने जोर दिया कि 2050 तक भारत 25,000 अरब डॉलर की महाशक्ति बन जाएगा और वैश्विक गुरुत्वाकर्षण केंद्र बनेगा।

Gautam Adani IIM Lucknow speech : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ में छात्रों को संबोधित करते हुए युवाओं से पारंपरिक सोच से आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य कभी भी उनका नहीं होता जो ‘सुरक्षित खेलते’ हैं, बल्कि उनका होता है जो ‘संभावनाओं को अधिकतम करते’ हैं।

Gautam Adani

गौतम अडानी का सक्सेस मंत्र (तस्वीर-ANI)

2050 तक भारत बनेगा 25,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अडानी ने कहा कि भारत 2050 तक 25,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और वैश्विक गुरुत्वाकर्षण केंद्र भारत की ओर शिफ्ट हो जाएगा। उन्होंने छात्रों से कल्पनाशीलता, जोखिम उठाने और दृढ़ विश्वास के साथ इस भविष्य को आकार देने का आह्वान किया।

End of Feed