Gautam Adani: भारतीय होना का बेस्ट समय, 2050 तक 40 लाख करोड़ डॉलर का होगा शेयर बाजार-गौतम अदानी

Gautam Adani On Economy And Stock Market: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि अगले एक दशक में भारत अपनी जीडीपी में हर 12 से 18 महीने में एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के सबसे कम खर्चीले ग्रान इलेक्ट्रॉन का उत्पादन करेंगे जो कई क्षेत्रों के लिए फीडस्टॉक बन जाएगा।

Gautam Adani On Economy And Stock Market:अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय होने का इससे अच्छा समय नहीं हो सकता। अगले एक दशक में भारत अपनी जीडीपी में हर 12 से 18 महीने में एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ेगा। इसकी मदद से 2050 तक भारत 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसी तरह भारतीय शेयर बाजार का पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2050 तक बढ़कर 40 ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएगा।

Gautam Adani

गौतम अदाणी

2050 तक 30 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी

क्रिसिल रेटिंग्स के 'एनुअल इन्फ्रास्ट्रक्चर सबमिट' में गौतम अदाणी ने कहा कि भारत को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 58 वर्ष का समय लगा। अगला एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ने में 12 वर्ष लगे और अगले पांच वर्ष में भारत तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया।

End of Feed