GAIL Share Price Target: इस समय सरकारी कंपनियों के शेयर काफी फोकस में हैं। चल रहे आम चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में तेजी आने की उम्मीद है। जानकारों के अनुसार उस तेजी में सरकारी कंपनियों के शेयर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। सरकारी कंपनी गेल (GAIL) पर एक मार्केट एक्सपर्ट ने भरोसा जताया है और निवेशकों को इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। इस बीच बुधवार को गेल के शेयर में मजबूत शुरुआत हुई है। बीएसई पर इसका शेयर 199.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 201.35 रु पर खुला है और करीब साढ़े 9 बजे 2.40 रु या 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 202.35 रु पर है। आगे जानिए इसके शेयर के लिए कितना है टार्गेट।
GAIL को खरीदने की सलाह
ये भी पढ़ें -
कितना है गेल का टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश की एक रिपोर्ट के अनुसार एक मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक गेल का शेयर ट्रेंड में है। कुछ समय से ये एक दायरे में ट्रेड कर रहा है। शेयर के लिए 185 रु पर एक अच्छा सपोर्ट लेवल है। इसलिए फिलहाल शेयर में निवेश करना बेहतर है। उन्होंने शेयर के लिए 215-220 रु का टार्गेट दिया है।
मौजूदा स्तर (202.35 रु) से गेल का शेयर करीब 10 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
6 महीनों में दिया 60 फीसदी रिटर्न
- 6 महीनों में गेल के शेयर ने 60 फीसदी रिटर्न दिया है
- 2024 में अब तक ये 21.6 फीसदी फायदा करा चुका है
- इसके एक साल का रिटर्न 81 फीसदी से अधिक रहा है
- बीते एक महीने में गेल का शेयर लगभग फ्लैट रहा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
