GAIL ने पूरी की मुंबई-नागपुर गैस पाइपलाइन, समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे के साथ बना ऐतिहासिक मॉडल

GAIL Mumbai-Nagpur Pipeline: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने मुंबई-नागपुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन (एमएनपीएल) परियोजना पूरी कर ली है। करीब 694 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन मुख्यतः महाराष्ट्र की समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे के किनारे तीन मीटर चौड़ी पट्टी में बिछाई गई है। यह परियोजना प्रधानमंत्री गति शक्ति के तहत पहली बार उच्च क्षमता वाली पाइपलाइन को व्यस्त परिवहन मार्ग के साथ जोड़ने का उदाहरण है।

GAIL Mumbai-Nagpur Pipeline : देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की गैस परिवहन और विपणन कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने मुंबई-नागपुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन (एमएनपीएल) परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। करीब 694 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन महाराष्ट्र की महत्वाकांक्षी समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे के साथ-साथ बिछाई गई है। यह परियोजना प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत विकसित की गई है और इसे देश में पहली बार किसी व्यस्त परिवहन कॉरिडोर के साथ उच्च क्षमता वाली गैस पाइपलाइन के एकीकरण का उदाहरण माना जा रहा है।

GAIL India Limited, Mumbai Nagpur pipeline, natural gas, Samriddhi Mahamarg Expressway,

मुंबई-नागपुर के बीच गैस आपूर्ति को नई रफ्तार (तस्वीर-istock)

सिर्फ तीन मीटर चौड़े कॉरिडोर में बड़ी उपलब्धि

अधिकारियों के अनुसार, इस पाइपलाइन का लगभग 675 किलोमीटर हिस्सा यानी करीब 96 प्रतिशत लंबाई समृद्धि महामार्ग के किनारे मात्र तीन मीटर चौड़ी पट्टी में डाली गई है। आम तौर पर इस तरह की गैस पाइपलाइन के लिए 20 से 30 मीटर तक चौड़ा क्षेत्र चाहिए होता है। इतनी कम जगह में 24 इंच व्यास की उच्च क्षमता वाली गैस लाइन बिछाना एक बड़ी तकनीकी और इंजीनियरिंग उपलब्धि मानी जा रही है। इस काम में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के साथ करीबी समन्वय किया गया।

End of Feed