Big Bazar का क्या होगा,अंबानी-अडानी ने उम्मीदें तोड़ी,अब केवल एक कंपनी रेस में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 11:15 AM IST

Big Bazar And Future Retail Bidding: NBCC के पूर्व चैयरमैन अनूप कुमार मित्तल Space Mantra के प्रमोटर हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिवालिया प्रक्रिया के तहत पूरे फ्यूचर रिटेल को खरीदने के लिए केवल Space Mantra ने बोली लगाई है।

Big Bazar And Future Retail Bidding: फ्यूचर रिटेल की किस्मत का फैसला अब एक कंपनी पर अटक गया है। धीरे-धीरे गौतम अडानी से लेकर मुकेश अंबानी ने किशोर बियानी को खरीदने से दूरी बना ली है। ऐसे में अब कंपनी को खरीदने के रेस में केवल एक कंपनी रह गई है। Space Mantra ने फ्यूचर रिटेल (Future Retail) को खरीदने के लिए 550 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। हालांकि 550 करोड़ रुपये की रकम इतनी कम है कि बैंकों के लिए इस ऑफर पर समझौता करना बेहद मुश्किल है। फ्यूचर रिटेल पर बैंकों की करीब 19,200 करोड़ रुपये की देनदारी है। ऐसे में दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही फ्यूचर रिटेल का मामला अटक सकता है।

FUTURE RETAIL

बिग बाजार की लग रही है बोली

कौन है Space Mantra

NBCC के पूर्व चैयरमैन अनूप कुमार मित्तल Space Mantra के प्रमोटर हैं। ईकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दिवालिया प्रक्रिया के तहत पूरे फ्यूचर रिटेल को खरीदने के लिए केवल Space Mantra ने बोली लगाई है। इसके अलावा कुछ 6 छोटे रिटेलर्स ने भी कंपनी के कुछ हिस्से को खरीदने की बोली लगाई है। लेकिन यह रकम 550 करोड़ रुपये से भी कम है। ऐसे में साफ है कि इतनी कम राशि में बैंकों के लिए फ्यूचर रिटेल को बेचना फायदे का सौदा नहीं हो सकती है। क्योंकि बैंकों को दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही फ्यूचर रिटेल से 19200 करोड़ रुपये वसूलने हैं।

End of Feed