Fujiyama Power IPO GMP: सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ फुजियामा पावर आईपीओ, जानें जीएमपी और प्राइस बैंड

Fujiyama Power IPO GMP: रूफ-टॉप सोलर समाधान देने वाली कंपनी Fujiyama Power Systems Ltd ने अपनी सार्वजनिक हिस्सेदारी बिक्री (IPO) आज ओपन कर दिया ह3 है। इसका उद्देश्य करीब ₹828 करोड़ जुटाना है। जिसमें से ₹600 करोड़ नई हिस्सेदारी के रूप में और ₹228 करोड़ प्रमोटर्स द्वारा विक्रय के रूप में है। जानिए प्राइस बैंड और जीएमपी।

Fujiyama Power IPO GMP : रूफटॉप सोलर समाधान प्रोवाइडर फुजियामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) गुरुवार 13 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। ₹216 से ₹228 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय करने वाला यह इश्यू 17 नवंबर को बंद होगा। आरंभिक शेयर बिक्री का टारगेट ₹600 करोड़ के नए इश्यू और प्रवर्तकों पवन कुमार गर्ग और योगेश दुआ द्वारा ₹228 करोड़ के बिक्री प्रस्ताव के जरिये ₹828 करोड़ जुटाना है। नए इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग मध्य प्रदेश के रतलाम में एक विनिर्माण प्लांट की स्थापना के आंशिक फाइनेंसिंग, लोन चुकौती और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Fujiyama Power IPO GMP

फुजियामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड आईपीओ (तस्वीर-istock)

प्राइस बैंड और आवेदन अवधि

इस IPO के लिए हिस्सेदारों को शेयर ₹216 से ₹228 प्रति शेयर की कीमत पर खरीदने का अवसर है। आवेदन की अवधि 13 नवंबर से 17 नवंबर तक है।

End of Feed