Fuel Price Hike Impact: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, डिलीवरी से रसोई तक बढ़ेगा खर्च, कंपनियों ने दी कीमतें बढ़ाने के संकेत!

Fuel Price Hike Impact: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से लॉजिस्टिक्स, क्विक कॉमर्स और FMCG कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है। डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट महंगा होने से कंपनियां कीमत बढ़ाने और छूट कम करने की तैयारी कर रही हैं।

Fuel Price Hike Impact : भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने सप्लाई चेन से जुड़ी कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है। लॉजिस्टिक्स (logistics cost increase), क्विक कॉमर्स और एफएमसीजी (तेजी से बिकने वाले उपभोक्ता उत्पाद) सेक्टर की कंपनियां अब बढ़ती ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी लागत से निपटने की तैयारी कर रही हैं। पहले से ही कमजोर मांग और इनपुट कॉस्ट के दबाव के बीच यह बढ़ोतरी कंपनियों के लिए एक अतिरिक्त चुनौती बन गई है।

fuel price hike impact, logistics cost increase, diesel price impact India, supply chain inflation,tment, fixed deposit, emergency fund, monthly salary planning

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से लॉजिस्टिक्स और कंज्यूमर कंपनियों पर बढ़ा दबाव (तस्वीर-istock)

लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर सबसे पहले असर

लॉन्ग-हॉल यानी लंबी दूरी के ट्रक और माल ढुलाई करने वाली कंपनियों पर इसका असर सबसे पहले देखने को मिलेगा। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक एक्सप्रेस इंडस्ट्री काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार डीजल ट्रांसपोर्ट का सबसे बड़ा हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने से पूरे रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की लागत बढ़ जाती है। लॉजिस्टिक्स कंपनियों का कहना है कि फ्यूल उनकी कुल डिलीवरी लागत का करीब 20-30% तक होता है। इसलिए कीमत बढ़ने से अंतिम डिलीवरी यानी लास्ट-माइल डिलीवरी की लागत 2-5% तक बढ़ सकती है। हालांकि अभी कंपनियां इस बढ़ोतरी को खुद वहन कर रही हैं, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना मुश्किल हो सकता है।

End of Feed