दूध-पनीर के मिलावटखोर हो जाएं अलर्ट, सरकार चला रही है खास अभियान

FSSAI Starts Special Campaign To Stop Adultery: एफएसएसएआई ने दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर लगाम लगाने की मुहिम के तहत इस महीने राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण शुरू किया है। इस दौरान दूध, खोआ, छेना, पनीर, घी, मक्खन, दही और आइसक्रीम जैसे उत्पादों की जांच की जाएगी।

FSSAI Starts Special Campaign To Stop Adultery: दूध और उसके उत्पादों में मिलावट करने वाले लोगों की अब खैर नही है। सरकार ने एक स्पेशल अभियान शुरू कर दिया है। जिसमें दूध और उसके उत्पादों का कारोबार करने वाले लोगों के उत्पादों की जांच की जाएगी। यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। और देश भर के 766 जिले इसमें शामिल होंगे। इस दौरान दूध, खोआ, छेना, पनीर, घी, मक्खन, दही और आइसक्रीम जैसे उत्पादों की जांच की जाएगी। इसके लिए दो एजेंसियों को भी साथ जोड़ा जाएगा।

MILK ADULTERATION

FSSAI का खास अभियान

ऐसे हो रहा है सर्वे

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर लगाम लगाने की मुहिम के तहत इस महीने राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण शुरू किया है। शीर्ष खाद्य नियामक संस्था के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।एफएसएसएआई सलाहकार (गुणवत्ता आश्वासन) सत्येन के पांडा ने कहा कि यह अभियान अक्टूबर तक जारी रहेगा और नियामक को दिसंबर तक स्वास्थ्य मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद है।पांडा ने पीटीआई-भाषा को बताया, कि निगरानी सर्वेक्षण में देशभर के 766 जिलों को शामिल किया जाएगा और 10,000 से अधिक नमूने एकत्र किए जाएंगे। इस उद्देश्य के लिए दो एजेंसियों को जोड़ा गया है।उन्होंने कहा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय ‘क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया’ और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एफएसएसएआई के लिए सर्वेक्षण करेंगे।

End of Feed