लेबर कानून से लेकर मार्केट रिफॉर्म्स तक विश्वसनीयता पर बन रही भारत की ग्रोथ स्टोरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि ट्रेड एग्रीमेंट से लेकर लॉजिस्टिक्स, एनर्जी और मार्केट रिफॉर्म्स तक भारत की ग्रोथ स्टोरी विश्वसनियता और स्थिरता पर बन रही है।

पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि लेबर कोड और ट्रेड एग्रीमेंट से लेकर लॉजिस्टिक्स, एनर्जी और मार्केट रिफॉर्म्स तक भारत की ग्रोथ स्टोरी विश्वसनियता, स्थिरता और लॉन्ग-टर्म कॉन्फिडेंस पर बन रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएमओ की ओर से केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा गया, "केंद्रीय मंत्री पुरी ने रिफॉर्म एक्सप्रेस 2025 पर एक आर्टिकल लिखा है। उन्होंने शासन के उस शांत लेकिन निरंतर और सामूहिक कार्य पर विचार साझा किया है, जिसके तहत हर हफ्ते अड़चनों को दूर किया गया।"

PM Modi

विश्वसनीयता पर बन रही भारत की ग्रोथ स्टोरी ( फोटोः PM Modi X handle)

रिफॉर्म एक्सप्रेस 2025 से क्या है मतलब

केंद्रीय मंत्री पुरी ने अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह पीएम मोदी सरकार की ओर से किए गए सुधारों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिल रहा है और निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने रिफॉर्म एक्सप्रेस 2025 का मतलब शासन के शांत लेकिन निरंतर और सामूहिक कार्य से समझाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता वाले अनिश्चित वैश्विक माहौल में नरेंद्र मोदी की स्थिर लीडरशिप सबसे अलग दिखाई देती है।

End of Feed