FPI Investment: FPI की बिकवाली जारी, अप्रैल में अब तक निकाले 31575 करोड़ रु, US टैरिफ है वजह

FPI Investment: अमेरिका द्वारा भारत सहित दुनिया के तमाम देशों पर लगाए गए शुल्क की चिंता के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अबतक भारतीय शेयर बाजारों से 31,575 करोड़ रुपये निकाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • FPI की बिकवाली जारी
  • अप्रैल में निकाल लिए 31575 करोड़ रु
  • यूएस टैरिफ है असल वजह

FPI Investment: अमेरिका द्वारा भारत सहित दुनिया के तमाम देशों पर लगाए गए शुल्क की चिंता के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अबतक भारतीय शेयर बाजारों से 31,575 करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे पहले 21 मार्च से 28 मार्च तक छह कारोबारी सत्रों में एफपीआई ने शेयरों में 30,927 करोड़ रुपये डाले थे। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इस निवेश से मार्च में एफपीआई की कुल कुल निकासी घटकर 3,973 करोड़ रुपये रही है। पिछले महीनों की तुलना में यह स्थिति में उल्लेखनीय सुधार है।

FPI Investment in India

भारत में एफपीआई कर रहे बिकवाली

ये भी पढ़ें -

End of Feed