Rishi Sunak New Job: ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक गोल्डमैन सैक्स में करेंगे नौकरी! ऐसी होगी नई भूमिका

Rishi Sunak New Job: ऋषि सुनक जिन्होंने अक्टूबर 2022 से जुलाई 2024 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया, अब न्यूयॉर्क स्थित गोल्डमैन सैक्स में नौकरी करने जा रहे हैं। कंपनी के सीईओ डेविड सोलोमन ने कहा कि सुनक वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी अनोखी समझ और दृष्टिकोण शेयर करेंगे। वह विभिन्न विषयों पर गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) के लीडर्स के साथ मिलकर काम करेंगे।

Rishi Sunak New Job: ऋषि सुनक जो अक्टूबर 2022 से जुलाई 2024 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे, अब न्यूयॉर्क स्थित ग्लोबल निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) के अधिकारियों के साथ मिलकर दुनिया के ग्राहकों को सलाह देंगे। गोल्डमैन सैक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड सोलोमन ने मंगलवार को दिए एक बयान में कहा कि सुनक वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी अनूठी दृष्टिकोण और अपना विजन शेयर करेंगे।

Rishi Sunak New Role, Rishi Sunak, Goldman Sachs, former UK Prime Minister

गोल्डमैन सैक्स में ऋषि सुनक की नई भूमिका (तस्वीर-AP)

ऋषि सुनक का राजनीतिक सफर

ऋषि सुनक ने 2015 में सांसद के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। फरवरी 2020 से जुलाई 2022 तक चांसलर ऑफ द एक्सचेकर (वित्त मंत्री) रहे। इससे पहले चीफ सेक्रेटरी टू द ट्रेजरी, पार्लियामेंटरी अंडर-सचिव, मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग, कम्युनिटीज एंड लोकल गवर्नमेंट।

End of Feed