Former TCS CEO Rajesh Gopinathan Salary: मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के पूर्व सीईओ राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) की वित्त वर्ष 2022-23 में कुल सैलेरी 29.16 करोड़ रुपये रही। उनकी सैलरी में 13.17 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। ये जानकारी टीसीएस ने अपनी 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में दी है।
राजेश गोपीनाथन सैलरी
कितना रही कमीशन
टीसीएस ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में गोपीनाथन को कमीशन के रूप में 25 करोड़ रुपये और वेतन के तौर पर 1.73 करोड़ रुपये मिले। वहीं बाकी बेनेफिट के रूप में उन्हें 2.43 करोड़ रुपये दिए गए। गोपीनाथन 31 मई तक कंपनी के सीईओ रहे। उन्होंने छह साल तक यह जिम्मेदारी संभाली। वित्त वर्ष 2021-22 में उन्हें कुल 25.76 करोड़ रुपये की सैलरी और बाकी बेनेफिट मिले थे।
बाकी लोगों से कम सैलरी
सबसे बड़ी आईटी कंपनी को लीड करने के बावजूद गोपीनाथन की सैलरी अपने समकक्षों (अन्य कंपनियों के सीईओ) से कम रही। वहीं उनसे पहले टीसीएस के सीईओ रहे एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने भी 2016-17 में उनसे अधिक सैलरी ली थी।
चंद्रशेखरन का सैलरी कितनी थी
चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) से प्रमोट होने के बाद चंद्रशेखरन की सैलरी 2016-17 में 6.22 करोड़ रुपये से बढ़कर 2017-18 में 12.5 करोड़ रुपये हो गई थी। बता दें कि गोपीनाथन के उत्तराधिकारी के. कृतिवासन (K Krithivasan) को प्रति माह 10 लाख रुपये की बेसिक सैलेरी मिलेगी, जो 16 लाख रुपये तक जा सकती है।
इसके अलावा उन्हें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा तय कमीशन और मुफ्त आवास की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर (सीओओ) एन जी सुब्रमण्यम (NG Subramaniam) को 2022-23 में कुल 23.60 करोड़ रुपये की सैलेरी मिली, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में लगभग 20 करोड़ रुपये थी।
