नई दिल्ली: नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार (Rajeev Kumar) ने कहा है कि पिछले आठ साल के दौरान नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के सुधारों के कारण भारत ऊंची वृद्धि दर (GDP) की राह पर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष 2023-24 में देश की अर्थव्यवस्था (Economy) के छह प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। कुमार ने आगे कहा कि उत्तर अमेरिकी और यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में एक साथ आने वाली मंदी से आने वाले समय में बड़े जोखिम सामने आएंगे। उन्होंने पीटीआई के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘सरकार ने पिछले आठ साल के दौरान जो सुधार किए हैं उनसे देश के पास ऊंची वृद्धि दर की राह पर बने रहने का अच्छा अवसर है। हम 2023-24 में छह प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने में सफल रहेंगे।’
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार
