बिजनेस

मेरे समय का मूल्य अडाणी, अंबानी, टाटा और बिरला से अधिक है- गोवा में बोले योग गुरु बाबा रामदेव

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 19, 2023, 11:07 PM IST

​एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि उनका यहां तीन दिन रहना अंबानी और अडाणी जैसे अरबपतियों के समय से अधिक मूल्यवान था। गोवा में योग गुरु बाबा रामदेव अपने सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Image

मेरा समय अडाणी-अंबानी से अधिक कीमती: रामदेव

Photo : BCCL

योग गुरु रामदेव ने गोवा में रविवार को कहा कि कॉरपोरेट अपने 99 फीसदी समय का इस्तेमाल खुद के हित के लिए करते हैं। जबकि एक संत का समय सभी की भलाई के लिए होता है। उनका समय अंबानी-अडाणी से भी ज्यादा मूल्यवान है।

क्यों गोवा पहुंचे बाबा रामदेव

एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि उनका यहां तीन दिन रहना अंबानी और अडाणी जैसे अरबपतियों के समय से अधिक मूल्यवान था। रामदेव अपने सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिसमें मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक मौजूद थे।

क्या बोले बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने इस कार्यक्रम में दावा किया- "मैं हरिद्वार से तीन दिन के लिए यहां आया। मेरे समय का मूल्य अडाणी, अंबानी, टाटा और बिरला से अधिक है। कॉरपोरेट अपने 99 फीसदी समय का इस्तेमाल खुद के हित के हित के लिए करते हैं, जबकि एक संत का समय सबकी भलाई के लिए होता है।"

सहयोगी की तारीफ

इस दौरान बाबा रामदेव ने पतंजलि को पुनर्जीवित कर इसे इस वित्त वर्ष के दौरान 40 हजार करोड़ रुपये के ‘टर्नओवर’ वाली कंपनी बनाने के लिए बालकृष्ण की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा कि पतंजलि जैसे साम्राज्य को खड़ाकर भारत को 'परम वैभवशाली' बनाने का सपना साकार किया जा सकता है।

End of Article