देश के फॉरेक्स रिजर्व में 4.53 अरब डॉलर की बढ़ोतरी, गोल्ड रिजर्व में आई 49.4 करोड़ डॉलर की गिरावट

Foreign Exchange Reserves of India: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.53 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद ये 588.78 अरब डॉलर हो गया है। इसके अलावा, देश के फॉरेन करेंसी ऐसेट्स में भी 5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.53 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
  • बढ़ोतरी के बाद 588.78 अरब डॉलर हुआ फॉरेक्स रिजर्व
  • फॉरेन करेंसी ऐसेट्स में भी 5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

Foreign Exchange Reserves of India: 28 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.53 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 588.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बताते चलें कि पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.164 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 584.248 अरब डॉलर पर आ गया था।

foreign exchange reserves, forex reserves, rbi, reserve bank of india

RBI ने शुक्रवार को देश के विदेशी मुद्रा भंडार के बारे में ताजा जानकारी दी है

अक्टूबर 2021 में ऑल टाइम हाई पर था देश का विदेशी मुद्रा भंडार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था, इसके बाद से मुद्रा भंडार कभी भी उस आंकड़े को दोबारा नहीं छू पाया। पिछले हफ्ते वैश्विक घटनाओं के कारण उत्पन्न दबाव और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रुपये के बचाव और सुरक्षा के लिए मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई थी।

End of Feed