भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.052 अरब डॉलर की गिरावट, गोल्ड रिजर्व भी घटा

Foreign Exchange Reserves of India: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली है। 19 मई को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.052 अरब डॉलर घटकर 593.47 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

Foreign Exchange Reserves of India: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली है। 19 मई को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.052 अरब डॉलर घटकर 593.47 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बताते चलें कि इससे पहले लगातार दो हफ्ते तक देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिसके बाद इस बार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। इससे पिछले हफ्ते, देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर करीब 600 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

foreign reserve, gold reserves, rbi, Foreign Exchange Reserves

विदेशी मुद्रा भंडार 6.052 अरब डॉलर घटकर 593.47 अरब डॉलर पर आ गया

अक्टूबर 2021 में रिकॉर्ड हाई पर था विदेशी मुद्रा भंडार

बताते चलें कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाओं के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये के बचाव के लिए मुद्राभंडार के उपयोग से इसमें गिरावट आई है।

End of Feed