Forbes Richest World's Billionaires List 2024: फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की 2024 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट से पता चलता है कि 2024 में अरबपति पहले से कहीं अधिक अमीर हो गए हैं और उनकी कुल दौलत 14.2 लाख करोड़ डॉलर है, जो 2023 से 2 लाख करोड़ डॉलर अधिक है। लिस्ट के दो-तिहाई अमीरों की संपत्ति एक साल पहले की तुलना में बढ़ी है, जबकि केवल एक चौथाई अमीरों की दौलत घटी है। इसके साथ ही फोर्ब्स ने 2024 में दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपतियों की एक लिस्ट भी जारी की है। इसमें खास बात यह है कि लिस्ट में एक व्यक्ति ऐसा है, जिनका नाम लिस्ट में टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में उसकी हिस्सेदारी के कारण आया है। इस शख्स की नेटवर्थ करीब 41000 करोड़ रु है, जो दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों में से एक है। आइए जानते हैं इस शख्स के बारे में।
दुनिया के युवा अरबपति
ये भी पढ़ें -
कौन है फिरोज मिस्त्री
2024 के लिए फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में 27 वर्षीय फिरोज मिस्त्री को दुनिया के सबसे कम उम्र के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बताया गया है।
दिवंगत साइरस मिस्त्री के बेटे, फिरोज के पास आयरलैंड की नागरिकता है और उनकी कुल संपत्ति करीब 41000 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स के अनुसार फिरोज और उनके भाई जहान 30 साल से कम उम्र के लोगों में सबसे अमीर हैं।
टाटा संस में हिस्सेदारी
फिरोज की नेटवर्थ का मेन सोर्स टाटा संस में उनकी 4.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो टाटा कंसल्टेंसी और टाटा मोटर्स समेत 29 लिस्टेड कंपनियों का मालिक टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। मिस्त्री बंधुओं को 2022 के दौरान अपनी हिस्सेदारी विरासत में मिली।
फ़िरोज़ और ज़हान दोनों कर्ज में डूबे शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप में लीडरशिप की भूमिका में हैं और अपने पिता की मृत्यु के बाद इसे फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि वे आयरिश नागरिक हैं, मगर फ़िरोज़ और ज़हान मुंबई में रहते हैं, जहाँ एसपी ग्रुप और टाटा दोनों स्थित हैं।
