Food Safety पर सवाल! भारत की Fanta में UK से 3 गुना ज्यादा चीनी, सिर्फ कलर से ऑरेंज?

भारत में फूड सेफ्टी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब मशहूर कोल्ड ड्रिंक फैंटा को लेकर सवाल उठे हैं। क्योंकि, भारत में जो फैंटा बिकती है, उसमें UK और यूरोप की तुलना में 3 गुना ज्यादा चीनी है।

Food Safety Fanta India Vs UK : एक ही ब्रांड, वही Fanta और वही नाम, लेकिन भारत और UK में बिकने वाले इस सॉफ्ट ड्रिंक की सामग्री को लेकर बड़ा अंतर है। Reuters की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में बिकने वाली Fanta के एक कैन में 63 कैलोरी हैं, जबकि भारत में बिकने वाली Fanta में चीनी की मात्रा करीब तीन गुना ज्यादा है। इतना ही नहीं, भारत वाली Fanta में आर्टिफिशियल फूड कलर भी इस्तेमाल होता है, जबकि यूरोप में ऐसे कुछ कलरेंट के साथ प्रमुख हेल्थ वॉर्निंग की व्यवस्था है। भारत में इसकी जानकारी कैन के पीछे छोटे अक्षरों में दी जाती है।

India fanta vs uk fanta

भारत और ब्रिटेन में फैंटा के अलग-अलग मानक

रिपोर्ट में सिर्फ एक सॉफ्ट ड्रिंक की रेसिपी पर सवाल का नहीं है। बल्कि, इस बात का भी है कि भारतीय ग्राहकों को पैकेज्ड फूड और ड्रिंक्स के अंदर मौजूद चीनी, रंग और दूसरे पोषक तत्वों की जानकारी कितनी साफ और आसानी से समझ आने वाली दी जा रही है।

End of Feed