प्याज का सरकारी बफर स्टॉक सड़ा! 1.20 लाख टन में से 30% खराब; अगले महीने से बढ़ सकती है किल्लत

सरकार ने महंगाई से बचाने के लिए प्याज का जो बफर स्टॉक बनाया, लेकिन 1.20 लाख टन के इस स्टॉक का 30% हिस्सा सड़ गया है। इसकी वजह से अगले दो महीने प्याज की किल्लत बढ़ सकती है।

The Rising Kitchen Bill and Food Inflation : प्याज की कीमतों पर दबाव कम करने के लिए केंद्र सरकार जिस बफर स्टॉक का सहारा ले रही है। लेकिन, यह बफर खुद संकट में नजर आ रहा है। इस साल केंद्र की दो एजेंसियों (NAFED और NCCF) ने करीब 1.20 लाख टन प्याज की खरीद की थी, लेकिन इसमें से करीब 30 फीसदी प्याज सड़ने और अंकुर निकलने के कारण खराब हो चुका है। नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी NAFED के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस साल भंडारण के दौरान प्याज के खराब होने का आंकड़ा सामान्य 20 फीसदी से बढ़कर 40 फीसदी तक पहुंच सकता है।

food inflation and rotting onion

सरकारी स्टॉक का बड़ा हिस्सा सड़ा

बारिश ने बिगाड़ा प्याज का खेल

NAFED के अधिकारी के मुताबिक इस साल प्याज की कटाई के समय हुई बेमौसम बारिश ने फसल की गुणवत्ता पर सीधा असर डाला। नमी ज्यादा होने से प्याज की शेल्फ लाइफ कम हुई और लंबे समय तक उसका भंडारण मुश्किल हो गया। आम तौर पर बफर स्टॉक में रखे प्याज का करीब 20 फीसदी हिस्सा भंडारण के दौरान खराब हो जाता है। लेकिन इस साल हालात इससे कहीं ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक खराब होने की दर 40 फीसदी तक पहुंचने का खतरा है। यानी सरकार ने जितना स्टॉक बाजार में कीमतें नियंत्रित करने के लिए तैयार किया था, उसका बड़ा हिस्सा बाजार में पहुंचने से पहले ही कम हो सकता है।

End of Feed