फूड इंडस्ट्री में बूम! 2031 तक 150 अरब डॉलर का होगा भारतीय बाजार, स्नैक्स, डेजर्ट और प्रीमियम बेवरेज बनेंगे ग्रोथ इंजन

India Food Services Market: भारत का फूड सर्विसेज बाजार FY31 तक 150 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी की हिस्सेदारी 18% होगी। स्नैक्स, डेजर्ट, प्रीमियम चाय-कॉफी और संगठित ब्रांड सबसे तेजी से बढ़ेंगे।

India Food Services Market : भारत का फूड सर्विसेज (Food Services) बाजार आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ने वाला है। रेडसीर कंसल्टिंग (Redseer Consulting) की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 (FY26) में करीब 90 अरब डॉलर का यह बाजार वित्त वर्ष 2031 (FY31) तक बढ़कर करीब 150 अरब डॉलर का हो जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की भूमिका भी पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। रिपोर्ट के अनुसार, बदलती जीवनशैली, लोगों की बढ़ती आय और सुविधा को प्राथमिकता देने की आदत इस तेजी की सबसे बड़ी वजह होगी।

India food services market, Indian food industry, Food services growth,Redseer report, Online food delivery, Food delivery market India

भारत में खाने-पीने का कारोबार रफ्तार पर, 2031 तक 150 अरब डॉलर का होगा बाजार (तस्वीर- AI Image)

ऑनलाइन फूड डिलीवरी की हिस्सेदारी होगी 18%

रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 में भारत के कुल फूड सर्विसेज बाजार में ऑनलाइन फूड डिलीवरी की हिस्सेदारी करीब 11 प्रतिशत है, जो FY31 तक बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। पिछले कुछ वर्षों में लोगों ने घर बैठे खाना ऑर्डर करना काफी पसंद किया है और आने वाले समय में यह ट्रेंड और तेज़ होने की उम्मीद है। इससे ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

End of Feed